Ticker

6/recent/ticker-posts

Ads

सहयोग शिविर को लेकर डीसीएलआर ने किया समीक्षा बैठक,दिया आवश्यक निर्देश

 DCLR held a review meeting regarding the cooperation camp and gave necessary instructions.

Watch video on facebook ▶️ 

DCLR held a review meeting regarding the cooperation camp and gave necessary instructions.

लोकल पब्लिक न्यूज़ | पूर्वी चम्पारण

सरकार के “सात निश्चय-3” अंतर्गत चलाए जा रहे “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम की सफलता को लेकर आगामी 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा शनिवार को की गई। सदर डीसीएलआर सह कोटवा प्रखंड की नोडल पदाधिकारी प्रीति सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी विभागीय पदाधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।



बैठक में नोडल पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों से प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और न्यायसंगत समाधान करना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विशेष रूप से राजस्व विभाग से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर उन्होंने अंचलाधिकारी मोनिका आनंद को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 19 मई को कोटवा प्रखंड की मच्छरगांवा एवं कररिया पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। बैठक में मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीवी पाण्डेय ने बताया कि दोनों पंचायतों से अब तक कुल 230 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 168 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 62 आवेदन अभी लंबित हैं। उन्होंने बताया कि शिविर शुरू होने से पहले शत-प्रतिशत आवेदनों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ