Ticker

6/recent/ticker-posts

Ads

कोटवा में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों का शोषण, 8 बच्चियां बरामद, एक गिरफ्तार

कोटवा में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों का शोषण, 8 बच्चियां बरामद  

Minors exploited under the guise of orchestra in Kotwa, 8 girls recovered, one arrested. 

Minors exploited under the guise of orchestra in Kotwa, 8 girls recovered, one arrested

लोकल पब्लिक न्यूज़/ पूर्वी चम्पारण: कोटवा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दीपउ, बंगरा और कोटवा बाजार स्थित ऑर्केस्ट्रा चलने वाले ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आठ नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया है।

पुलिस को दिए गए सूचना के अनुसार आर्केस्ट्रा संचालन की आड़ में नाबालिग बच्चियों को अवैध गतिविधियों में धकेले जाने की आशंका थी। मौके से एक आरोपी पप्पू गिरी (पिता–विनोद गिरी, पता–प्रताप मठिया, थाना–संग्रामपुर) को मौके से गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ ऑर्केस्ट्रा संचालक कम उम्र की लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाते हैं और देर रात तक कार्यक्रम कराते हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक साथ तीन स्थानों पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान बरामद बच्चियों की उम्र 18 वर्ष से कम बताई जा रही है। सभी को संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

प्राथमिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि बच्चियों को दूसरे जिलों से लाया गया हो सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है। यदि मानव तस्करी या बाल व्यापार के साक्ष्य मिलते हैं, तो संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि आर्थिक तंगी, लालच या झांसा देकर नाबालिगों को इस तरह के आयोजनों में लाया जाता है, जहां वे शोषण का शिकार हो सकती हैं। समाज और प्रशासन की संयुक्त सतर्कता से ही ऐसे मामलों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी नाबालिगों के शोषण या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिले तो तुरंत स्थानीय थाना को जानकारी दें।

मामले की जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना से इंकार नहीं किया गया है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ