Ticker

6/recent/ticker-posts

कोटवा में नकली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक ही सीरियल नंबर वाले ₹100 के छह नोट बरामद

 Two youths arrested with fake currency in Kotwa; six ₹100 notes with the same serial number recovered. 

Watch video on facebook ▶️

Two youths arrested with fake currency in Kotwa; six ₹100 notes with the same serial number recovered.

लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण कोटवा थाना: क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोट के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 13 मार्च 2026 को की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिनव कुमार (पिता– ओमप्रकाश पाण्डेय), निवासी धंगड़ा, थाना– डुमरियाघाट तथा धीरज कुमार (पिता– रूपनारायण तिवारी), निवासी कोटवा, थाना– कोटवा के रूप में हुई है।



पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्तियों के पास से ₹100 के छह नकली नोट बरामद किए गए हैं। बरामद सभी नोटों का सीरियल नंबर 3EK179555 पाया गया है। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि सभी नोटों का सीरियल नंबर एक ही है। 

कोटवा पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के पास नकली नोट कहाँ से आए और इसके पीछे किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता तो नहीं है।

फिलहाल बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया की मामले की विशेष जांच के बाद और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ