Kotwa: Nine named accused arrested in two attempted murder cases; preventive action taken against three others
![]() |
| Kotwa: Nine named accused arrested in two attempted murder cases; preventive action taken against three others |
03 अक्टूबर की रात कोटवा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई, 12 लोगों को हिरासत में लेकर न्यायिक एवं निरोधात्मक प्रक्रिया के तहत भेजा जेल।
लोकल पब्लिक न्यूज/पूर्वी चम्पारण/ बिहार; कोटवा थाना पुलिस ने 03 अक्टूबर 2026 को विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या के प्रयास से जुड़े दो अलग-अलग कांडों के नौ नामजद प्राथमिकी अभियुक्त शामिल हैं। वहीं, रात्रि में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को पकड़कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, कोटवा थाना कांड संख्या 411/26 (हत्या का प्रयास) में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अरुण कुमार एवं आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी रामचंद्र राय के पुत्र हैं और कररिया बैरागी टोला के निवासी बताए गए हैं।
वहीं, कोटवा थाना कांड संख्या 412/26 (हत्या का प्रयास) में पुलिस ने सात नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अखिलेश राय एवं जियालाल राय (दोनों पिता स्वर्गीय बैजनाथ राय ), आशीष कुमार (पिता प्रमोद यादव), कविता देवी (पति दिनेश यादव), रेखा देवी (पति जियालाल राय), कमलेशी देवी (पति नरेश प्रसाद यादव) एवं रमिता कुमारी (पिता नरेश यादव) शामिल हैं।
सभी आरोपी कररिया बैरागी टोला, थाना कोटवा, जिला पूर्वी चम्पारण बिहार के निवासी बताए गए हैं।
रात्रि में घूम रहे तीन युवकों पर निरोधात्मक कार्रवाई किए गए है।

0 टिप्पणियाँ