Ticker

6/recent/ticker-posts

कोटवा में ट्रक से 1.5 किलो डोडा जैसा मादक पदार्थ बरामद, घर की तलाशी में मिला 4.8 किलो, चालक गिरफ्तार

 1.5 kg of doda-like narcotic substance recovered from truck in Kotwa, 4.8 kg recovered during house search, driver arrested 

1.5 kg of doda-like narcotic substance recovered from truck in Kotwa, 4.8 kg recovered during house search, driver arrested

बंगरा डुमरा पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने ट्रक को पकड़ा, चालक की निशानदेही पर कोटवा के एक व्यक्ति के घर हुई छापेमारी, आरोपी की तलाश जारी 


लोकल पब्लिक न्यूज/पूर्वी चम्पारण/कोटवा: थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 1.5 किलोग्राम डोडा  मादक पदार्थ बरामद किया है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गिरफ्तार चालक से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर कोटवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के घर की तलाशी ली गई, जहां से 4.8 किलोग्राम डोडा जैसा मादक पदार्थ बरामद होने की जानकारी मिली है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटवा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक संख्या HP 93 8166 में डोडा जैसा मादक पदार्थ लेकर तस्करी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और बंगरा डुमरा पेट्रोल पंप के समीप उक्त ट्रक को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन में रखा लगभग 1.5 किलोग्राम डोडा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक से बरामद पदार्थ के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चालक ने कथित तौर पर बताया कि उसने यह मादक पदार्थ कोटवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से खरीदा था।

चालक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के घर पर छापेमारी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घर से करीब 4.8 किलोग्राम डोडा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

 हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है गिरफ्तार चालक

गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान अजय कुमार, पिता अशोक कुमार, ग्राम नालागढ़, थाना नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा ट्रक को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ