Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑनलाइन फर्जी भुगतान मामले में दो युवक गिरफ्तार

 Two youths arrested in online fraudulent payment case 


मर्द हटिया बाजार में फोन पे के जरिए भुगतान के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, मोबाइल जांच में मिली संदिग्ध ट्रांजेक्शन हिस्ट्री 


लोकल पब्लिक न्यूज/पूर्वी चम्पारण/कोटवा: थाना क्षेत्र के मर्द हटिया बाजार में ऑनलाइन फर्जी भुगतान के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाजार में घूमकर फोन पे  के माध्यम से भुगतान कर रहे हैं, लेकिन संबंधित दुकानदारों एवं अन्य लोगों के बैंक खातों में पैसे प्राप्त नहीं हो रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद कोटवा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मर्द हटिया बाजार में छापेमारी की और दोनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने उनके मोबाइल फोन की जांच की। जांच के दौरान मोबाइल में फोन पे के दो ऐप पाए गए। पुलिस द्वारा ऐप की जांच करने पर विभिन्न लेन-देन की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री भी मिली।

ट्रांजेक्शन हिस्ट्री के आधार पर जब पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि जिन-जिन व्यक्तियों को पैसे भेजने का दावा किया गया था, उनके बैंक खातों में कोई राशि प्राप्त नहीं हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान

1. कुंदन राम पिता- स्वर्गीय रंगीला राम।

2. नीरज कुमार पिता- अर्जुन राम, निवासी- बनकटवा, थाना- तुरकौलिया, जिला- पूर्वी चम्पारण।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

इस घटना के मद्देनजर दुकानदारों और आम लोगों को ऑनलाइन भुगतान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी भी व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर भुगतान सफल होने का स्क्रीनशॉट या मैसेज दिखाने मात्र से भुगतान की पुष्टि नहीं करनी चाहिए। सामान देने या लेन-देन पूरा करने से पहले अपने बैंक खाते में वास्तविक राशि प्राप्त होने की जांच अवश्य करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ