Ticker

6/recent/ticker-posts

Ads

तुरकौलिया में चोरी कांड का खुलासा: चार अभियुक्त गिरफ्तार, 4 मोबाइल बरामद

 Theft case in Turkaulia solved: Four accused arrested, 4 mobile phones recovered. 

Theft case in Turkaulia solved: Four accused arrested, 4 mobile phones recovered

लोकल पब्लिक न्यूज़ | पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी)

तुरकौलिया थाना क्षेत्र में गोविन्दापुर बाजार स्थित आनंद खाद्य-बीज भंडार में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए चोरी में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 04 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 07 अगस्त 2025 की रात अज्ञात चोरों ने दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों द्वारा दुकान से 02 मोबाइल, नकद राशि तथा अन्य महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए गए थे। घटना के बाद तुरकौलिया थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने तकनीकी सहयोग के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की गई सामग्री का पता लगाया और 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. नसरूद्दीन अंसारी, पिता- स्व० ग्यासुद्दीन अंसारी, निवासी- बेला शेख टोली, थाना- रामगढ़वा

2. शमशाद आलम, पिता- सगीर अहमद, निवासी- बेला शेख टोली, थाना- रामगढ़वा

3. दीपक कुमार, पिता- दुखन साह, निवासी- बेलवतिया, थाना- सुगौली

4. फुर्तिलाल सहनी, पिता- राजदेव सहनी, निवासी- बेलवतिया, थाना- सुगौली

(सभी जिला- पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी)

बरामदगी

मोबाइल फोन – 04

नसरूद्दीन अंसारी का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नसरूद्दीन अंसारी पूर्व में भी कई मामलों में संलिप्त रहा है।

1. रामगढ़वा थाना कांड संख्या 333/23

2. रामगढ़वा थाना कांड संख्या 334/24

3. रेल थाना सुगौली कांड संख्या 61/19

छापामारी दल

1. दिलीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, मोतिहारी

2. पु०अ०नि० उमाशंकर मांझी, थानाध्यक्ष, तुरकौलिया थाना

3. पु०अ०नि० रवि रंजन कुमार, अपर थानाध्यक्ष, तुरकौलिया थाना

4. दफादार रामप्रवेश प्रसाद कुशवाहा, तुरकौलिया थाना

5. चौ0- 5/9 रंजन पासवान, तुरकौलिया थाना 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ