Ticker

6/recent/ticker-posts

कल्याणपुर:भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप, महिला का काटा हाथ , दो युवक गंभीर रूप से घायल

 Kalyanpur: Land dispute turns bloody, woman's hand chopped off, two youths seriously injured 

Kalyanpur: Land dispute turns bloody, woman's hand chopped off, two youths seriously injured 

लोकल पब्लिक न्यूज़ | पूर्वी चम्पारण बिहार 

पूर्वी चम्पारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिबेलवा गांव में भूमि विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक 55 वर्षीय महिला का हाथ दिया गया है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बलिबेलवा निवासी कैलाशी देवी (55 वर्ष), पति मैनेजर महतो भूमि से जुड़े एक विवाद को लेकर विरोध जताने पहुंची थीं। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। परिजनों का आरोप है कि भूमि पर कथित अवैध कब्जे का विरोध करने पर कैलाशी देवी पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनका एक हाथ कट गया।

घटना में विशाल कुमार और रूपेश कुमार, दोनों पिता मैनेजर महतो, भी गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। महिला की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा विशेष निगरानी में इलाज किए जाने की जानकारी मिली है।

घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों एवं दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में कल्याणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित भूमि को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ