मोतिहारी गया था परिवार, पीछे से चोरों ने घर को बनाया निशाना; पीड़ित ने आसपास के लोगों पर जताई आशंका
![]() |
| Jewellery and cash worth lakhs stolen after breaking the lock of a closed house in Kotwa's Gaira |
- लोकल पब्लिक न्यूज/पूर्वी चंपारण कोटवा थाना क्षेत्र के टोला गैरा में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण, नकदी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू सामग्री चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले को लेकर पीड़ित मंजीत कुमार ने कोटवा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
- पीड़ित के आवेदन के अनुसार, मंजीत कुमार 29 अगस्त 2026 को बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में अपने पूरे परिवार के साथ मोतिहारी गए थे। घर में उनकी मां मौजूद थीं, लेकिन अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें भी इलाज के लिए मोतिहारी ले जाया गया। इसके बाद घर में ताला बंद था।
- 31 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे मंजीत कुमार की बहन घर पहुंचीं तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर में रखे कई कीमती सामान गायब मिले।
- पीड़ित के अनुसार, चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात, करीब 85 हजार रुपये नकद, फुलहा एवं स्टील के बर्तन, लैपटॉप, घड़ी, महंगे कपड़े और साड़ियों सहित अन्य घरेलू सामान ले गए। आवेदन में पीड़ित की मां के पेंशन से संबंधित करीब 50 हजार रुपये नकद तथा नए-पुराने सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की भी बात कही गई है। इसके अलावा उनके भाई के घर से भी कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी होने का उल्लेख आवेदन में किया गया है।
- पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपये होने का दावा किया है। हालांकि, चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
- मंजीत कुमार ने घटना में आसपास के लोगों की मिलीभगत की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की सूचना डायल-112 को भी दी गई थी।
- कोटवा पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ