Prostitution racket busted in Chhatauni police station area, 2 youths arrested; cash, mobile phones and other items recovered.
![]() |
| Prostitution racket busted in Chhatauni police station area, 2 youths arrested; cash, mobile phones and other items recovered |
लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चंपारण: छतौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनामती मंदिर, छोटा बरियारपुर के पास अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल, कंडोम समेत कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिनांक 12.02.2026 को छतौनी थाना क्षेत्र में सुमित्रा देवी उर्फ दुर्गा देवी (पति—कैलाश सहनी) के घर में अवैध रूप से देह व्यापार कराए जाने की सूचना लगातार मिल रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 02 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजेन्द्र चौधरी और राहुल कुमार के रूप में हुई है।
गिरफ्तार आरोपी
1. गजेन्द्र चौधरी, पिता—गणेश सहनी, निवासी—सिरसा ढेकहा, थाना—पिपराकोठी, जिला—पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
2. राहुल कुमार, पिता—ललन चौधरी, निवासी—छोटा बरियारपुर, थाना—छतौनी, जिला—पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
बरामदगी
कंडोम – 06
नकद राशि – ₹29,630
मोबाइल फोन – 04
पासबुक – 01
स्कैनर – 02
पुलिस ने इस मामले में छतौनी थाना कांड संख्या 72/26 दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
1. श्री हेमंत कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी
2. श्रीमती प्रियंका कुमारी, पुलिस उपाधीक्षक, मोतिहारी
3. पु.नि. मृत्युंजय कुमार पासवान, थानाध्यक्ष, छतौनी थाना
4. पु.अ.नि. मोना कुमारी, थानाध्यक्ष, महिला थाना
5. पु.अ.नि. नेहा कुमारी, छतौनी थाना
6. महिला सिपाही—1041 काजल कुमारी, 15 कल्याणी कुमारी एवं सशस्त्र बल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। देह व्यापार जैसे संगठित अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

0 टिप्पणियाँ