Ticker

6/recent/ticker-posts

नकली भारतीय करेंसी, सोना व हथियार बरामदगी मामले में दो अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

 भोपतपुर थाना कांड संख्या-81/26 में पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।

Police action in Bhopatpur Police Station Case No. 81/26, both the accused were sent to judicial custody. 

लोकल पब्लिक न्यूज/पूर्वी चम्पारण बिहार।

पूर्वी चम्पारण। भोपतपुर थाना क्षेत्र से जुड़े नकली भारतीय करेंसी, सोना एवं आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहेब देवान उर्फ शमीम देवान (40 वर्ष), पिता कस्तूरी देवान तथा राजू झा (40 वर्ष), पिता स्व. जगत नारायण झा, दोनों निवासी गैरा, थाना कोटवा, जिला पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है।



पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी भोपतपुर थाना कांड संख्या-81/26 में अप्राथमिकी अभियुक्त बताए गए है। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एक करोड़ एक लाख रुपये की नकली करेंसी समेत भारी बरामदगी

उल्लेखनीय है कि मामले में पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध एवं आपत्तिजनक सामान बरामद किया था। पुलिस के मुताबिक बरामद सामान में 13 लाख 20 हजार रुपये भारतीय असली करेंसी, करीब 1 करोड़ 1 लाख रुपये की नकली भारतीय करेंसी, एक देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस, सोने जैसा दिखने वाले 38 बिस्किट, एक ऑस्टिन कार तथा पुलिस की वर्दी शामिल थी।

इतनी बड़ी मात्रा में नकली भारतीय करेंसी, सोने जैसे बिस्किट, हथियार और पुलिस वर्दी की बरामदगी के बाद यह मामला गंभीर रूप ले चुका है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार थे। उनकी गिरफ्तारी को मामले की जांच में महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोटों की आपूर्ति कहां से होती थी, इसमें कितने लोग शामिल हैं और बरामद सोने जैसे बिस्किट तथा हथियारों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

मामले से जुड़े अन्य संदिग्ध एवं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस कार्रवाई जारी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ