East Champaran: Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar's 134th birth anniversary was celebrated with joy and respect at various places including Kotwa area.
![]() |
East Champaran: Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar's 134th birth anniversary was celebrated with joy and respect at various places including Kotwa area. |
लोकल पब्लिक न्यूज़ :बिहार/पूर्वी चंपारण (कोटवा):संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के पुरोधा और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती को कोटवा/कल्याणपुर प्रखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विधायक मनोज कुमार यादव हुए कार्यक्रमों में शामिल
![]() |
कार्यक्रम में शामिल |
स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत अपने ही गांव बेतिया बसंत में आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शिरकत की, जहाँ उन्होंने केक काटकर उपस्थित जनसमूह के साथ बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही कल्याणपुर प्रखंड में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए 100 आसनों वाले छात्रावास भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।
![]() |
कोटवा प्रखंड अंतर्गत बड़हरवा कला पूर्वी गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर केक काटा गया और उनके संघर्षों तथा योगदान पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पप्पू कुमार पासवान, मंटु राम, सचिन राम , यशवंत राम ने किया। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
![]() |
बरहरवाकला पूर्वी |
सोबैया टोला और भोपतपुर में भी कार्यक्रम
मच्छरगवा पंचायत के सोबैया स्थित रविदास टोला में राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर अंबेडकर जयंती मनाई। वहीं, भोपतपुर उत्तरी पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बच्चों के बीच केक काटने के साथ-साथ कलम और कॉपियों का वितरण किया गया।
भाजपा जिला संगठन मंत्री ने रखे विचार
भाजपा जिला संगठन मंत्री हिमांशु सिंह ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने जीवन भर समता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उनके पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है।
गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन राम, हरिंदर सहनी, कामेश्वर राम, राज किशोर राम, टूना राम, शक्ति केंद्र प्रमुख भूषण ठाकुर, प्रमिला देवी, गायत्री देवी सहित कई प्रमुख समाजसेवी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान
मोहन भारतगैस ग्रामीण वितरक मठबनवारी के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह, जटाशंकर सिंह, व अन्य शामिल होकर बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
![]() |
बाबा साहेब ने सभी वर्गों के हित में कार्य किया और आज हमें उनके विचारों को समाज के हर कोने तक पहुँचाने की ज़रूरत है। मौके पर चंद्रभूषण राम, यादव राम, रवि राज, विवेक रंजन, अशोक यादव, सोनू कुमार, बुच्चन ठाकुर, महादेव राम, राजेश राही, मनु कुमार, चंदन सहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब की जीवनी पर आधारित चर्चा और राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिसमें समाज को एकजुट रखने और सामाजिक समानता की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
0 टिप्पणियाँ