Major police action in Kotwa: Stolen Bolero recovered, mastermind who changed color and number absconding, buyer arrested.
![]() |
| Major police action in Kotwa: Stolen Bolero recovered, mastermind who changed color and number absconding, buyer arrested. |
लोकल पब्लिक न्यूज़ | पूर्वी चम्पारण
कोटवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता दिखाते हुए वाहन चोर गिरोह पर बड़ा प्रहार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने चोरी की एक बोलेरो वाहन बरामद कर ली है, जबकि इस खेल का मास्टरमाइंड मौके से फरार हो गया। हालांकि, वाहन खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 27 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे कोटवा थाना पुलिस की टीम ग्राम पंचायत राज मच्छरगवां के टोला बनकटवा पहुंची। यहां दिनेश प्रसाद (पिता- रामरीत प्रसाद) के घर के बाहर एक सफेद रंग की बोलेरो (BR30J1755) खड़ी मिली।
पुलिस ने जब HHD मशीन से वाहन की जांच की, तो चेसिस नंबर (MA1PL2GBK92F94578) और इंजन नंबर (GB94F64723) रिकॉर्ड से मेल खा गए, लेकिन एक अहम गड़बड़ी सामने आई—रजिस्ट्रेशन में वाहन का रंग सिल्वर दर्ज था, जबकि मौके पर वह सफेद रंग का था।
संदेह गहराने पर पुलिस ने वाहन के असली मालिक मोहम्मद असलम से संपर्क किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका वाहन उनके पास सुरक्षित है। इससे साफ हो गया कि बरामद बोलेरो चोरी की है और उसकी पहचान छिपाने के लिए रंग व नंबर में छेड़छाड़ की गई है।
पूछताछ में दिनेश प्रसाद ने खुलासा किया कि उसने यह वाहन कारी प्रसाद (पिता- जोगा भगत, निवासी मच्छरगवां, थाना कोटवा) से खरीदा था। जांच में सामने आया कि कारी प्रसाद ने चोरी की बोलेरो का रंग सिल्वर से बदलकर सफेद किया और चेसिस व इंजन नंबर को घिसकर दोबारा पंच कर दिया, ताकि पहचान छुपाई जा सके।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और दिनेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद कारी प्रसाद के ठिकाने पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार हो गया।
फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है।
कोटवा पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत है कि क्षेत्र में वाहन चोरी और फर्जी नंबर के खेल में शामिल अपराधियों की अब खैर नहीं।

0 टिप्पणियाँ