Huge quantity of liquor recovered from Scorpio in Bhopatpur, two youths arrested.
![]() |
| Huge quantity of liquor recovered from Scorpio in Bhopatpur, two youths arrested. |
लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चंपारण (भोपतपुर):भोपतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के सा नायका टोला स्थित टॉवर के पास की गई।
पुलिस के अनुसार, उजले रंग की स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर DL1CP-3562) की तलाशी लेने पर उसमें रखी 10 पेटी "Officer Choice" शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 48 टेट्रा पैकेट थे, इस प्रकार कुल 480 पैकेट बरामद किए गए। प्रत्येक पैकेट 180 एमएल का है, जिससे कुल 86.4 लीटर शराब जब्त की गई।
मौके से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान चुटून भगत (उम्र 22 वर्ष, पिता- विनोद भगत, निवासी पुरानी डीह) और राहुल कुमार (उम्र 19 वर्ष, पिता- बनारस यादव, निवासी बझीया खुर्द) के रूप में हुई है। दोनों भोपतपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि चुटून भगत का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ भोपतपुर थाना में पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें उत्पाद अधिनियम और पुलिस पर हमला जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी।

0 टिप्पणियाँ