A watchman in Kotwa was accused of attempted rape, and a couple was attacked when they resisted—both were injured, and a case was registered.
![]() |
| Symbolic image AI/ A watchman in Kotwa was accused of attempted rape, and a couple was attacked when they resisted—both were injured, and a case was registered. |
लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण, कोटवा: थाना क्षेत्र के जगती जमुनिया गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने स्थानीय चौकीदार पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है।
पीड़िता के अनुसार, वह सुबह मवेशियों को चारा खिलाने गई थी, इसी दौरान गांव के चौकीदार शिवनाथ राय ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि चौकीदार ने धारदार हथियार (छुरा) से वार कर महिला के दोनों हाथों को घायल कर दिया। इसके साथ ही उसे जमीन पर पटककर पैर से भी मारपीट की गई, जिससे उसके गले में भी चोट आई है।
महिला की चीख-पुकार सुनकर उसका पति अशोक यादव मौके पर पहुंचा, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन जाते-जाते धमकी दी कि “थाने में शिकायत करने से उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा, क्योंकि वह खुद चौकीदार है।”
घटना के बाद घायल दंपति को पहले कोटवा पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर किया गया।
इस मामले में पीड़िता की ओर से थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं, आरोपी पक्ष की ओर से भी पुलिस को एक आवेदन दिया गया है।
थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों पक्षों के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा पीड़िता से पूछताछ भी की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

0 टिप्पणियाँ