Major action in Raxaul: Car seized with 12,000 narcotic injections, two Nepali smugglers arrested.
![]() |
| Major action in Raxaul: Car seized with 12,000 narcotic injections, two Nepali smugglers arrested |
रक्सौल (पूर्वी चंपारण): पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 हजार प्रतिबंधित सुई (इंजेक्शन) के साथ दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रक्सौल थाना क्षेत्र के महदेवा सैनिक रोड से एक कार के जरिए नशीली सुई की खेप ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक सह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कार (रजिस्ट्रेशन नंबर AP28DD9386) को रोका। तलाशी के दौरान कार के तहखाने (गुप्त चेंबर) से 80 काले पॉलीथीन बरामद किए गए, जिनमें प्रत्येक में 150 पीस नशीली सुई रखी गई थी। कुल मिलाकर 12,000 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इनमें DIZA 2ML, फेनरगन (Phenargan) 2ML और नूपिन (NOOPHIN) 2ML शामिल हैं।
इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान वकील ठाकुर (धर्मनगर, कलैया, जिला-बारा, नेपाल) और पुरण ठाकुर (बिरगंज श्रीपुर, जिला-पर्सा, नेपाल) के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से एक कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस संबंध में रक्सौल थाना कांड संख्या 198/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में सहायक पुलिस अधीक्षक हेमंत सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद, पु.अ.नि. कृष्णमुरारी सहित रक्सौल थाना की पुलिस टीम एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।
पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और अंतरराष्ट्रीय तस्करी के इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ