Police launch major crackdown on 150+ absconding criminals in Motihari; teams from 25 police stations launch attachment and confiscation operations
![]() |
![]() |
| Police launch major crackdown on 150+ absconding criminals in Motihari; teams from 25 police stations launch attachment and confiscation operations |
मोतिहारी/पूर्वी चम्पारण | लोकल पब्लिक न्यूज़
बिहार के मोतिहारी में अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और आक्रामक कार्रवाई देखने को मिली है। जिला पुलिस ने एक साथ 150 से अधिक फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ ‘कुर्की-जब्ती’ अभियान चलाकर सख्त संदेश दिया है कि कानून से भागना अब नामुमकिन होगा।
जानकारी के मुताबिक, न्यायालय के आदेश के बाद करीब 25 थानों की पुलिस टीमों ने समन्वित तरीके से जिलेभर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस सीधे उन अपराधियों के घरों पर पहुंची, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे और बार-बार नोटिस व वारंट के बावजूद सरेंडर नहीं कर रहे थे।
दरवाजे-खिड़की तक उखाड़े, सामान जब्त
पुलिस की सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार्रवाई के दौरान कई आरोपियों के घरों से दरवाजे, खिड़कियां और चौखट तक उखाड़ लिए गए। घरों में रखे सामान को जब्त कर लिया गया और कई जगहों पर ‘अंतिम चेतावनी’ का नोटिस भी चस्पा किया गया। इसमें साफ कहा गया है कि यदि अब भी आत्मसमर्पण नहीं किया गया, तो आगे और कड़ी कार्रवाई—यहां तक कि मकान ध्वस्तीकरण—की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, जिन अपराधियों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया है, वे हत्या, रंगदारी, शराब तस्करी, अवैध कब्जा, हथियारों की तस्करी और पॉक्सो जैसे गंभीर मामलों में आरोपी हैं। ये सभी लंबे समय से फरार थे और क्षेत्र में अपराध को बढ़ावा दे रहे थे।
साथ ही कोटवा में भी चला विशेष अभियान
इसी क्रम में कोटवा थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल 2026 को कई वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद संबंधित आरोपियों के घरों पर पहुंचकर विधिवत संपत्ति जब्त की।
प्रमुख नाम जिन पर हुई कार्रवाई:
उपेन्द्र यादव (कांड संख्या 265/15, धारा 392) – नयका टोला
रनु पासवान (ट्रायल 610/23) – अहीरोलिया
मो० अकलम (ट्रायल 1970/25) – मछरगावा
विश्वनाथ तिवारी (ट्रायल 961/25) – चिउटाहन (जांच में मृत)
तमन्ना खातून (ट्रायल 2136/25) – कल्याणपुर
सोनेलाल पासवान (ट्रायल 517/13) – डुमरा
मीना देवी (ट्रायल 2807/25)
मोतिहारी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। फरार अपराधियों को आखिरी मौका दिया जा रहा है कि वे खुद सरेंडर करें, अन्यथा उनकी संपत्ति जब्त करने के साथ-साथ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ