Ticker

6/recent/ticker-posts

तेज रफ्तार कार का कहर: साइकिल सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल, चालक फरार

 High-speed car wreaks havoc: Cyclist woman dies, husband seriously injured, driver absconding 

High-speed car wreaks havoc: Cyclist woman dies, husband seriously injured, driver absconding 

कोटवा/पूर्वी चम्पारण (लोकल पब्लिक न्यूज़):थाना क्षेत्र के नौगोल चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतका की पहचान 35 वर्षीय शबनम खातून और घायल की पहचान उनके पति 40 वर्षीय यूनुस मियां के रूप में हुई है। दोनों बड़हरवा कला पश्चिमी पंचायत के टोला हसनपुर वार्ड नंबर 5 के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दंपति कोटवा बाजार से सामान खरीदकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने एज लाइन पार करते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शबनम खातून को मृत घोषित कर दिया। वहीं यूनुस मियां का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज कराया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ