Ticker

6/recent/ticker-posts

Ads

कोटवा में भाजपा की 'महिला जन आक्रोश रैली': विधायक ने भरी हुंकार, विपक्ष पर साधा निशाना

 BJP's 'Women's Public Outrage Rally' in Kotwa: MLA roars, targets opposition. 

BJP's 'Women's Public Outrage Rally' in Kotwa: MLA roars, targets opposition


लोकल पब्लिक न्यूज़/ पूर्वी चम्पारण:  कोटवा प्रखंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 'महिला जन आक्रोश रैली एवं सम्मेलन' ने क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। महिलाओं के हक, सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने भाजपा के शक्ति प्रदर्शन को मजबूती दी।

सम्मेलन को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां हमेशा से महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान की विरोधी रही हैं। 

विधायक ने कहा "भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह लड़ाई तब तक थमेगी नहीं, जब तक हर महिला को उसका वाजिब हक नहीं मिल जाता। भाजपा हमेशा नारी शक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

इस सम्मेलन की खास बात महिलाओं की  ऐतिहासिक भागीदारी रही। सभा में मौजूद महिलाओं ने न केवल केंद्र व राज्य की महिला कल्याणकारी योजनाओं का समर्थन किया, बल्कि अपनी सुरक्षा और अधिकारों के लिए आवाज भी बुलंद की।

कार्यक्रम में भाजपा के कई स्थानीय दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में आगामी चुनावों और भविष्य की रणनीतियों को देखते हुए इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ