Ticker

6/recent/ticker-posts

मोतिहारी पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय कोढ़ा गैंग का पर्दाफाश, चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा

 Motihari Police's big success: Inter-state Kodha gang busted, chain snatching incident revealed

Watch the video on Facebook

Motihari Police's big success: Inter-state Kodha gang busted, chain snatching incident revealed

7 जून को शहर में तीन जगह हुई थी वारदात, संयुक्त कार्रवाई में लूटी गई दो सोने की चेन बरामद

पूर्वी चम्पारण बिहार| लोकल पब्लिक न्यूज़


पूर्वी चम्पारण पुलिस ने शहर में लगातार हो रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय कोढ़ा गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कटिहार जिले में छापेमारी कर गैंग के ठिकाने से छीनी गई दो सोने की चेन बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और नेटवर्क की जांच जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 7 जून 2026 को मोतिहारी शहर के नगर थाना और छतौनी थाना क्षेत्र के आर्य समाज, हवाई अड्डा (छोटा बरियारपुर) तथा बापूधाम स्टेशन रोड पर अपाची मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने महिलाओं को निशाना बनाते हुए तीन अलग-अलग चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था। घटनाओं के बाद शहर में दहशत का माहौल बन गया था।

घटना के खुलासे के लिए नगर थाना कांड संख्या-520/26 एवं छतौनी थाना कांड संख्या-320/26 दर्ज कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) दिलीप कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों और शहर के विभिन्न इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले, जिससे पता चला कि वारदात को कटिहार जिले के कुख्यात अंतरराज्यीय कोढ़ा गैंग ने अंजाम दिया है।

इसके बाद नगर थाना, छतौनी थाना, डीआईयू टीम और कटिहार के कोढ़ा थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर जुराबगंज गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अपराधियों के घर से चैन स्नैचिंग में लूटी गई दो सोने की चेन बरामद कर ली गई।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही इस गैंग की अन्य राज्यों और जिलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

बरामदगी

✔️ दो सोने की चेन

मोतिहारी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सुनसान स्थानों पर सतर्क रहें। यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की  अवैध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ