Effect of attachment-seizure campaign in Kotwa, accused surrendered.
![]() |
Effect of attachment-seizure campaign in Kotwa, accused surrendered. |
कोटवा (पूर्वी चंपारण), 20 मार्च 2025: जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे कुर्की-जप्ती अभियान के तहत कोटवा पुलिस ने गुरुवार को दस अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की। इस दौरान चार अभियुक्तों ने कुर्की के भय से पुलिस के समक्ष और एक न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कोटवा पुलिस ने गुरुवार को यह कार्रवाई की। कुर्की-जप्ती की प्रक्रिया शुरू होते ही अहिरौलिया निवासी राजू साह, जागीर कररिया निवासी सियानंद मांझी और उमा राय, सिहोरवा निवासी बिहारी प्रसाद ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
![]() |
कारवाई के दौरान परिसर में लगे चापाकल उखाड़ लाई पुलिस. |
बिहारी प्रसाद पर हत्या, लूट और अन्य गंभीर मामलों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे और वह वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस के कुर्की अभियान के दबाव में उसने आत्मसमर्पण कर दिया।
इसके अलावा, पोखरा शेखटोली निवासी रामबाबू साह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।
वहीं, कुर्की-जप्ती के दौरान पुलिस ने कोईरगांव निवासी वीरप्पन कुमार यादव, चिउटाहा निवासी शक्तिशरण उर्फ गुड्डु, राहुल कुमार और जयविमल कुमार के घरों की कुर्की की। इस दौरान पुलिस ने घर का सारा सामान, खिड़की, दरवाजे और यहां तक कि चापाकल तक उखाड़ कर थाने ले आई।
![]() |
कारवाई के दौरान समान जब्द करते पुलिस कर्मी। |
भुखल कुशवाहा (निवासी - राजापुर मठिया) के खिलाफ भी कुर्की का आदेश था, लेकिन उसकी पूर्व में मृत्यु हो चुकी थी।
थानाध्यक्ष राजरूप राय ने कहा कि, "वांछित अपराधियों को हर हाल में आत्मसमर्पण करना होगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने बताया कि हत्या, हर्ष फायरिंग, शराब माफिया, भू-माफिया, आर्म्स एक्ट, बलात्कार और नकली मुद्रा जैसे मामलों में फरार अपराधियों के खिलाफ कुर्की-जप्ती का अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस का यह महाअभियान अपराध पर लगाम लगाने के लिए जारी रहेगा।
0 टिप्पणियाँ