77th Republic Day celebrated with great enthusiasm in Kotwa, flag hoisting took place in government and non-government institutions.
![]() |
| 77th Republic Day celebrated with great enthusiasm in Kotwa, flag hoisting took place in government and non-government institutions. |
कोटवा (पूर्वी चंपारण):77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोटवा प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और संविधान की गरिमा को याद किया गया।
प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख विभा देवी ने झंडोतोलन किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कोटवा थाना परिसर में थानाध्यक्ष करण सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोतोलन के बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार और ईमानदारी से कर्तव्य निभाने का संदेश दिया।
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। मिडिल स्कूल परिसर में प्रधानाध्यापक दिलीप सिंह ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को संविधान, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
अंचल कचहरी परिसर में अंचलाधिकारी मोनिका आनंद ने झंडोतोलन किया। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों और जनसेवा के दायित्व की याद दिलाता है। सरकारी योजनाओं को पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ आम जनता तक पहुंचाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।
इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों में राष्ट्रगान, मिष्ठान वितरण और एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। पूरे कोटवा प्रखंड क्षेत्र में 77वें गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण, गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया।

0 टिप्पणियाँ