Attachment warrant land mafia Sudhir Prasad Srivastava arrested.
![]() |
Attachment warrant land mafia Sudhir Prasad Srivastava arrested. |
पूर्वी चम्पारण/ मोतीहारी:के कुख्यात भू-माफिया सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ कई मामलों में न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट एवं कुर्की आदेश जारी किए गए थे। नगर थाना पुलिस ने 19 मार्च 2025 की रात न्यू गोपालपुर स्थित इसके आवास पर छापेमारी कर गिरफ्तारी की।
नगर थाना पुलिस ने विशेष टीम बनाकर सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव के ठिकाने पर छापेमारी की। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वे अपने घर आए हुए हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें धर-दबोचा।
सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, भूमि हथियाने, रंगदारी मांगने और एनआई एक्ट के तहत केस शामिल हैं।
Complaint Case No-2055/15 (Tr.No.-905/22): इस मामले में न्यायालय ने 25 सितंबर 2024 को उन्हें भगोड़ा घोषित किया था।
Complaint Case No-775/17 (Tr.No.-1273/24): इस केस में उनके खिलाफ न्यायालय द्वारा इस्तेहार जारी किया गया था।
Tr. No. 3503/24: धोखाधड़ी और एनआई एक्ट के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
Tr. No. 1886/24, Complaint Case No-2164/21: न्यायालय में लंबित अन्य मामला।
नगर थाना कांड संख्या- 490/21: इस मामले में उनके खिलाफ धारा 147, 148, 149, 447, 448, 341, 323, 379, 384, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
गिरफ्तारी के लिए नगर थाना की विशेष टीम बनाई गई थी, जिसमें शामिल थे।
1. पु०अ०नि० प्रवीण कुमार पाण्डेय – अपर थानाध्यक्ष, नगर थाना
2. पु०अ०नि० प्रवीण कुमार पासवान – नगर थाना
3. सशस्त्र बल – नगर थाना
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य मामलों और संपत्तियों की जांच कर रही हैं।
इस गिरफ्तारी से जिले में भू-माफियाओं के हौसले पस्त होंगे और जमीन से जुड़े अपराधों पर लगाम लगने की आमजनों में उम्मीद जागी है।
0 टिप्पणियाँ