Major action in Kotwa: 141 liters of illegal English liquor recovered from truck container, three smugglers arrested.
![]() |
| Major action in Kotwa: 141 liters of illegal English liquor recovered from truck container, three smugglers arrested.. |
लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरु गोबिंद सिंह लाइन होटल के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थाना पिपरा कोठी के थानाध्यक्ष श्री ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में अ नि० मनीष कुमार एवं अ नि० नन्दलाल पासवान के सहयोग से की गई।
जाँच के दौरान एक ट्रक कंटेनर संख्या HR38W7100 को रोका गया। पुलिस द्वारा ट्रक चालक के केबिन की विधिवत तलाशी लेने पर Royal Stage ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में 750 एमएल की 73 बोतल और 375 एमएल की 230 बोतल शामिल हैं, जिसकी कुल मात्रा लगभग 141 लीटर आंकी गई।
पुलिस पूछताछ में ट्रक चालक एवं उसके सहयोगियों की पहचान
1. सुनीत कुमार यादव, पिता—रामेश चन्द्र, साकिन—मनापुरवा, थाना—इन्दरगढ़, जिला—कन्नौज (उ.प्र.)
2. रिंकू कुमार, पिता—रोहन सिंह, साकिन—मनापुरवा, थाना—इन्दरगढ़, जिला—कन्नौज (उ.प्र.)
3. सौरव यादव, पिता—रामाश्रय यादव, साकिन—हरिपुर, थाना—इन्दरगढ़, जिला—कन्नौज (उ.प्र.) के रूप में हुई है।
बिहार राज्य में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित अवैध अंग्रेजी शराब के परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को मौके से विधिवत गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बरामद शराब एवं ट्रक कंटेनर को विधि सम्मत जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ