Ticker

6/recent/ticker-posts

NH-27 ओवरब्रिज के पास रोज़ाना जाम से जनजीवन बेहाल कोटवा में यातायात अव्यवस्था बनी गंभीर समस्या, रोगी-व्यापारी सबसे अधिक परेशान

 Daily traffic jams near the NH-27 overbridge disrupt life. Traffic chaos has become a serious problem in Kotwa, with patients and traders suffering the most.

Daily traffic jams near the NH-27 overbridge disrupt life. Traffic chaos has become a serious problem in Kotwa, with patients and traders suffering the most..

(लोकल पब्लिक न्यूज़):पूर्वी चम्पारण / कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्थित ओवरब्रिज के पास प्रतिदिन लगने वाला भीषण जाम अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। सुबह से शाम तक किसी न किसी समय यहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे आमजन, व्यापारी और विशेषकर रोगियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज के दोनों ओर सड़क संकरी होने, अव्यवस्थित पार्किंग, ठेला-खोमचा और बिना किसी ट्रैफिक व्यवस्था के वाहनों के परिचालन के कारण स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। कई बार जाम इतना भयावह हो जाता है कि छोटे वाहनों को पार करने में एक से दो घंटे तक का समय लग जाता है।

एंबुलेंस और रोगियों को हो रही भारी परेशानी

जाम की वजह से सबसे अधिक दिक्कत मरीजों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय अस्पताल, निजी नर्सिंग होम या मोतिहारी रेफर किए जा रहे गंभीर मरीजों की एंबुलेंस जाम में फंस जाती है। परिजनों का आरोप है कि कई बार एंबुलेंस सायरन बजाती रहती है, लेकिन रास्ता नहीं मिल पाता। इससे मरीजों की जान पर खतरा मंडराने लगता है।

व्यापार पर भी पड़ रहा बुरा असर

कोटवा बाजार आने-जाने वाले व्यापारियों और ग्राहकों को भी इस जाम से भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक जाम के डर से बाजार आने से कतराने लगे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। माल ढुलाई करने वाले वाहन भी घंटों जाम में फंसे रहते हैं, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।

कई घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर लोग

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, जाम में फंसने के बाद कई घंटों तक वाहनों की कतार में खड़े रहना पड़ता है, फिर भी कोई स्थायी समाधान नजर नहीं आता। पुलिस या प्रशासन की ओर से कभी-कभार व्यवस्था करने की कोशिश जरूर होती है, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही है।

स्थायी समाधान की मांग

क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन और एनएच प्रबंधन से मांग की है कि ओवरब्रिज के पास स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाए, अतिक्रमण हटाया जाए और नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए। साथ ही सर्विस लेन और डायवर्जन की स्पष्ट व्यवस्था करने की भी जरूरत बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष कोटवा करण सिंह ने बताया मामले की जानकारी अग्रसारित की गई है आदेश के अनुसार कारवाई की जाएगी। 

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाता है, या फिर कोटवा की जनता यूं ही रोज़ाना जाम की मार झेलने को मजबूर रहेगी।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ