Ticker

6/recent/ticker-posts

Ads

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस, विदेशी शराब और नकदी बरामद — पति-पत्नी गिरफ्तार

 Acting on a tip-off, police take major action: Huge quantity of illegal weapons, cartridges, foreign liquor and cash recovered – Husband and wife arrested. 

Source: motihari police 

Acting on a tip-off, police take major action: Huge quantity of illegal weapons, cartridges, foreign liquor and cash recovered – Husband and wife arrested.

लोकल पब्लिक न्यूज़, पूर्वी चम्पारण (बिहार): गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव में त्वरित छापामारी कर अवैध हथियारों के बड़े जखीरे के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि जितवारपुर (पीपरा) निवासी उपेन्द्र सिंह, पिता राघव सिंह, अपने घर पर अवैध रूप से हथियारों का क्रय-विक्रय कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज  रवि कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने त्वरित छापामारी करते हुए उपेन्द्र सिंह और उसकी पत्नी गुड़िया देवी को गिरफ्तार किया। उनके घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस, विदेशी शराब और नगद राशि बरामद की गई।

बरामदगी में शामिल वस्तुएं —

1. देशी कारबाईन – 01

2. देशी पिस्टल – 03

3. देशी कट्टा – 01

4. एक नली बंदूक – 01

5. एयर गन – 01

6. जिन्दा कारतूस (8mm) – 49

7. जिन्दा कारतूस (7.65mm) – 60

8. जिन्दा कारतूस (12 बोर) – 33

9. 12 बोर के फायर खोखे – 73

10. विदेशी शराब – 10.875 लीटर

11. नगद राशि – ₹2,56,230

12. मोबाइल फोन – 01

गिरफ्तार आरोपी —

1. उपेन्द्र सिंह, पिता – राघव सिंह, साकिन – जितवारपुर (पीपरा), थाना – गोविन्दगंज, जिला – पूर्वी चम्पारण

2. गुड़िया देवी, पति – उपेन्द्र सिंह, साकिन – जितवारपुर (पीपरा), थाना – गोविन्दगंज, जिला – पूर्वी चम्पारण

दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर गोविन्दगंज थाना कांड संख्या 263/25 के तहत आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी —

1.  रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज

2.  संतोष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चकिया

3.  अभिनव परासर, पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना

4. पु०नि० पूर्णकांत सार्मथ, अंचल निरीक्षक, अरेराज

5. पु०नि० राजू कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष, गोविन्दगंज

6. पु०नि० जितेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष, कल्याणपुर

7. पु०अ०नि० वीरेन्द्र कुमार पासवान, गोविन्दगंज

8. पु०अ०नि० पूजा कुमारी, गोविन्दगंज

9. पु०अ०नि० रणविजय सिंह, गोविन्दगंज

10. पु०अ०नि० सुरेश यादव, गोविन्दगंज

11. जिला आसूचना इकाई, मोतिहारी

12. स०अ०नि० दीपक कुमार सिंह, कल्याणपुर

13. स०अ०नि० सुधीर भगत, कल्याणपुर

14. पी0टी0सी0 पनिश पासवान, कल्याणपुर

15. सिपाही शम्भू कुमार, गोविन्दगंज

16. म0सि0 पूजा कुमारी, गोविन्दगंज

17. CPMF (715-C-SSB) की पूरी टीम

इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार कारोबारियों में 

हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ