Ticker

6/recent/ticker-posts

कोटवा में संदिग्ध मौत: फायरिंग और फंदे के बीच उलझी गुत्थी, 36 घंटे बाद भी FIR दर्ज नहीं,पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस जांच जारी

 Suspicious death in Kotwa: A tangled mystery between shooting and hanging, no FIR registered even after 36 hours, Muzaffarpur police investigation underway for postmortem

और पढ़े ▶️

Suspicious death in Kotwa: A tangled mystery between shooting and hanging, no FIR registered even after 36 hours, Muzaffarpur police investigation underway for postmortem

लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण कोटवा:थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में फिरोज आलम की मौत और उसके भाई कासिम मिया के गोली लगने से घायल होने के मामले में मंगलवार शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। बताया गया है कि घटना के तकरीबन 36 घंटे बीतने के बावजूद परिजनों द्वारा कोई आवेदन पुलिस को नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया है कि आवेदन नहीं मिलने की स्थिति में चौकीदार के बयान पर एफआईआर दर्ज किया जायेगा। बता दे कि सोमवार की सुबह कोटवा गांव में किस्मत मिया का बेटा फिरोज अंसारी का शव घर में फंदे से लटकता मिला। वही उसके सर में गोली लगने की स्थिति भी देखी गई। किस्मत मिया के छोटे बेटे कासिम मिया को पिछे बगल में गोली मार दी गई जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया और अस्पताल में इलाजरत है। पुलिस ने घर से बरामद किए गए आर्म्स, गोली और मोबाईल फोन की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक फिरोज का शव घर में नायलॉन की रस्सी से लटक रहा था , नीचे एक ट्रंक (बक्सा) था। वही कमरे में अंदर से ताला लगा था।पुलिस इन सभी पहलुओं की वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुटी है। पुलिस ने उक्त घर को सील कर दिया है। इधर फिरोज अंसारी की संदिग्ध मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच कराने के लिए सदर अस्पताल से रेफर किया गया। इसको लेकर पोस्टमार्टम में विलंब हुआ। दरअसल गले में फंदा और सर में गोली लगना , दोनों ही स्थिति होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल मोतिहारी में संभव नहीं हुआ और शव को मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच भेजा गया। बताया गया है कि इस तरह के संदिग्ध परिस्थिति में मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में बड़े अस्पताल में संभव हो पाता है । जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम आधुनिक तकनीक के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को संपादित करते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ