17 warrants surrendered in 20 year old police attack case
ढाका (पचपकड़ी) थाना क्षेत्र के चर्चित थाना कांड संख्या 110/05 के मामले में 20 साल बाद 17 इश्तिहार वारंटियों ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। यह आत्मसमर्पण पुलिस की लगातार दबिश और कानूनी कार्रवाई के दबाव में हुआ।
आत्मसमर्पण करने वाले वारंटी:
1. हक मोहम्मद (पिता - काजी मियां)
2. सरुफ मियां (पिता - मौलवी मियां)
3. सोहेल मियां (पिता - सवजान मियां)
4. बजैर मियां (पिता - सवजान मियां)
5. अजीज मियां (पिता - रऊफ मियां)
6. तुफ्रेल मियां (पिता - नथुनी मियां)
7. गुड्डी मियां (पिता - अजीज मियां)
8. बेचन मियां (पिता - सोबरती मियां)
9. अनिंद मियां (पिता - खलील मियां)
10. मुनना देवान (पिता - गनोर देवान)
11. नरुल्लाह मियां (पिता - सगीर मियां)
12. अमानुल मियां (पिता - मुसहर मियां)
13. सफीना खातून (पति - निजामुद्दीन)
14. मजूर खातून (पिता - नथुनी मियां)
15. वसीर मियां (पिता - काजी मियां)
16. ननका मियां (पिता - रोज मोहम्मद)
17. काजिम आलम (पिता - रऊफ मियां)
पुलिस की दबिश के बाद आत्मसमर्पण
इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। कई बार स्थानीय प्रशासन ने इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए थे, जिसके चलते सभी आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
20 साल पुराना मामला
गौरतलब है कि यह मामला 2005 का है, जब थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमले की घटना हुई थी। इस कांड में नामजद अभियुक्तों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
0 टिप्पणियाँ