Pakridyal shootout: Main accused arrested within 12 hours.
![]() |
Pakridyal shootout: Main accused arrested within 12 hours. |
पकड़ीदयाल (पूर्वी चंपारण)थाना क्षेत्र के ग्राम हथिऔल में एक महिला को गोली मारने की घटना के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 10 मार्च 2025 की संध्या की है, जब ग्राम धनौजी निवासी रंजीत साह की पत्नी पूजा कुमारी मेला से घर लौट रही थीं। इसी दौरान हथिऔल गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से पूजा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अब सामान्य है।
घायल पूजा कुमारी के बयान के आधार पर घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पीड़िता ने अपने बयान में ग्राम परसौनी निवासी मोहन सिंह (पिता उमेश सिंह) एवं उसके अन्य सहयोगियों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
पकड़ीदयाल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे के अंदर मुख्य अभियुक्त मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और पीड़िता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
0 टिप्पणियाँ