Notorious criminal with a reward of twenty five thousand rupees arrested with hashish, stolen motorcycle and knife.
![]() |
Notorious criminal with a reward of twenty five thousand rupees arrested with hashish, stolen motorcycle and knife. |
लोकल पब्लिक न्यूज़ (बिहार) पूर्वी चंपारण केसरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अंतरजिला अपराधी अखिलेश राम उर्फ मास्टर उर्फ सर जी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चकिया संतोष कुमार के नेतृत्व में गोच्छी कुशहर करबला के समीप सघन वाहन चेकिंग के दौरान की गई।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अखिलेश राम, पिता जोगी राम, निवासी धरफरी, थाना देवरिया, जिला मुजफ्फरपुर को पकड़ा। उसके कब्जे से 1.02 किलोग्राम चरस, एक चाकू और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। केसरिया थाना में इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अखिलेश राम कई गंभीर अपराधों में वॉन्टेड था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज मामले इस प्रकार हैं:
1. केसरिया थाना: कांड सं. 175/25 (06.05.2025)।
2. केसरिया थाना: कांड सं. 177/25 (11.05.2025)।
3. गोविंदगंज थाना: कांड सं. 105/25 (04.05.2025)।
4. मलाही थाना: कांड सं. 96/25 (17.03.2025)।
5. शिकारगंज थाना: कांड सं. 90/25 (03.04.2025)।
6. चकिया थाना: कांड सं. 159/25 (04.04.2025)।
7. मेहसी थाना: कांड सं. 17/25 (27.01.2025)।
8. भोपतपुर थाना: कांड सं. 37/25 (07.05.2025)।
9. हरसिद्धि थाना: कांड सं. 190/25 (04.04.2025)।
अखिलेश का आपराधिक इतिहास भी लंबा है, जिसमें 2024 में दर्ज कई मामले शामिल हैं:
- संग्रामपुर थाना: कांड सं. 28/24 (06.02.2024)।
- पिपराकोठी थाना: कांड सं. 46/24 (01.03.2024)।
- भोपतपुर थाना: कांड सं. 34/24 (08.02.2024)।
- पिपरा थाना: कांड सं. 22/24 (07.02.2024)।
- देवरिया थाना (मुजफ्फरपुर): कांड सं. 144/24।
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में एसडीपीओ संतोष कुमार, अंचल निरीक्षक नीरज कुमार पासवान, थानाध्यक्ष उदय कुमार, पु.अ.नि. ओम पाल, परि.पु.अ.नि. मनीष कुमार मंडल, पु.अ.नि. बादशाह चौहान, डीआईयू टीम, सिपाही सागर कुमार, पप्पू कुमार, फिरोज खान और चौकीदार बंका राय छापेमारी दल में शामिल थे।
पुलिस ने इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
0 टिप्पणियाँ