Ticker

6/recent/ticker-posts

Ads

हरसिद्धि: फर्जी लूट कांड का पर्दाफाश, कार लोन सेटलमेंट के लिए रची गई थी साजिश

 Harsiddhi: Fake robbery case exposed, conspiracy was hatched for car loan settlement.

Harsiddhi: Fake robbery case exposed, conspiracy was hatched for car loan settlement.

हरसिद्धि, पूर्वी चम्पारण (लोकल पब्लिक न्यूज़): हरसिद्धि थाना पुलिस ने 19 मई 2025 को दर्ज कांड संख्या 303/25, जो कार लूट की घटना से संबंधित था, का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। वादी रविंद्र प्रसाद, पुत्र अभिमन्यु प्रसाद, निवासी गोडकाहाँ, हरसिद्धि ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18-19 मई की रात कुब्रा पकड़िया में तीन अज्ञात व्यक्तियों ने हथियार का भय दिखाकर उनकी कार लूट ली। इस आधार पर हरसिद्धि थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। SIT ने तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर पाया कि यह लूट का कांड पूरी तरह से फर्जी था। गहन पूछताछ में वादी रविंद्र प्रसाद ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी कार के लोन सेटलमेंट के लिए इस साजिश को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनकी कार बरामद कर ली है और वादी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


बरामदगी: 

- लूटी गई कार


छापेमारी दल:

- सर्वेंद्र कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष, हरसिद्धि थाना  

- मनीष राज, अपर थानाध्यक्ष, हरसिद्धि थाना  

- राजीव रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक, हरसिद्धि थाना  

- अविनाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, हरसिद्धि थाना  

- सशस्त्र बल, हरसिद्धि थाना  

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान ने इस फर्जी कांड का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ