Ticker

6/recent/ticker-posts

तुरकौलिया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24.91 लाख रुपये नकद व कार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

 Turkaulia police station takes major action: Four accused arrested with Rs 24.91 lakh in cash and a car 

Turkaulia police station takes major action: Four accused arrested with Rs 24.91 lakh in cash and a car


लोकल पब्लिक न्यूज़ | पूर्वी चंपारण

पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 लाख 91 हजार 300 रुपये नकद राशि और एक आई-10 कार के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया है। बरामद नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मई 2026 की देर रात करीब 1:30 बजे तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमुईया चौक पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की आई-10 कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में वाहन से ₹24,91,300 नकद रुपए बरामद की गई।

पुलिस द्वारा वाहन में सवार लोगों से नकदी के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वे बरामद राशि से संबंधित कोई संतोषजनक जवाब या वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान

1. कृष्णा सहनी, पिता स्व. नागेंद्र सहनी, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना आदापुर, जिला पूर्वी चंपारण

2. सुभाष कुमार, पिता जोगी कुशवाहा, निवासी कटकेनवा, थाना नकरदेई, जिला पूर्वी चंपारण

3. दीपेश कुमार यादव, पिता दयाली राय, निवासी रामनगर, थाना शिमरौणगढ़, जिला बारा (नेपाल)

4. प्रज्जवल सहनी, father लक्ष्मण सहनी, निवासी रामनगर, थाना शिमरौणगढ़, जिला बारा (नेपाल)

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सह पु0अ0नि0 सम्पत कुमार  पु0अ0नि0 रामसेवक सिंह, स0अ0नि0 कन्हैयालाल, स0अ0नि0 संतोष कुमार पटेल, सिपाही धनंजय कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। 

पुलिस ने बताया कि बरामद नकदी के स्रोत, उपयोग और संभावित नेटवर्क को लेकर गहन जांच की जा रही है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ