Ticker

6/recent/ticker-posts

भोपतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

 Tragic road accident in Bhopatpur: Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Tragic road accident in Bhopatpur: Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle 

लोकल पब्लिक न्यूज़ | पूर्वी चंपारण

पूर्वी चंपारण जिले के भोपतपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान पिपराकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटवा पंचायत वार्ड संख्या-13 मठगोपाल निवासी किशोरी दास के 30 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार दास के रूप में की गई है। बताया जाता है कि कृष्णा कुमार दास रविवार की रात अपने मामा को उनके घर विशुनपुर गांव छोड़ने गए थे। मामा को घर छोड़ने के बाद वह बाइक से जमुनिया स्थित अपने ससुराल जा रहे थे।

इसी दौरान विशुनपुर गांव के समीप पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कृष्णा कुमार दास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही भोपतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ