Ticker

6/recent/ticker-posts

Ads

कोटवा थाना गेट पर कई महीनों से जाम, जब्द वाहन सुरक्षित रखने को पुलिस के पास कोई विकल्प नहीं... चोरी हो सकते के खौफ में खुद पुलिस भी

 The Kotwa police station gate has been blocked for months, leaving the police with no option to keep the seized vehicles safe... Even the police themselves fear possible theft.

Watch video on facebook ▶️ 

The Kotwa police station gate has been blocked for months, leaving the police with no option to keep the seized vehicles safe... Even the police themselves fear possible theft.

लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण कोटवा: थाना गेट के सामने पिछले कई महीनों से जब्द वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। थाना परिसर में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण पुलिस द्वारा जब्त किए गए बड़े और छोटे वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा कर रखा गया है। इससे मुख्य सड़क काफी संकरी हो गई है, जिसके कारण यहां रोजाना जाम जैसी स्थिति बनी रहती है और आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।



स्थानीय लोगों के अनुसार, थाना गेट के ठीक सामने खड़े वाहनों की वजह से सड़क का बड़ा हिस्सा घिर गया है। खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में बाइक, ऑटो और चारपहिया वाहनों को गुजरने में भारी परेशानी होती है। कई बार सड़क पर अफरा-तफरी और रुक-रुक कर जाम की स्थिति भी बन जाती है।

सूत्रों के अनुसार,जब्द वाहनों में कई कीमती सामान भी मौजूद हैं। पुलिस को डर है कि यदि इन वाहनों को किसी असुरक्षित स्थान पर रखा गया तो चोरी की घटना हो सकती है। यही कारण है कि वाहनों को थाना गेट के सामने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। वर्तमान स्थिति यह दर्शाती है कि जब्त वाहनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी किसी प्रकार का जोखिम लेने की स्थिति में नहीं है। थाना परिसर में जगह की कमी के कारण फिलहाल पुलिस के पास कोई वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।

हालांकि, इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से खड़े वाहनों के कारण रोजाना आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से जब्त वाहनों के लिए अलग सुरक्षित यार्ड या वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि सड़क अतिक्रमण और जाम की समस्या से राहत मिल सके।

इस मामले में अंचलाधिकारी कोटवा मोनिका आनंद ने बताया कि कोटवा थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए है कि जब्द वाहनों को तत्काल किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए तथा सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर आवागमन सुचारु कराया जाए।

वहीं पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि थाना के ठीक बगल में देवी मंदिर और शिव मंदिर स्थित हैं, जहां श्रद्धालुओं का लगातार आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क से कोटवा प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के कई पंचायत — मच्छरगावां, करारिया, बड़हरवा कला पश्चिमी, बड़हरवा कला पूर्वी समेत कई गांव जुड़े हुए हैं। ऐसे में सड़क पर खड़े वाहनों के कारण आम लोगों को बाजार आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की।

वहीं प्रखंड प्रमुख विभा देवी ने भी कहा कि आवागमन को लेकर पहले से ही प्रशासन से आग्रह किया गया है कि जब्द वाहनों को कहीं और सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि सड़क पर लंबे समय से खड़े वाहनों के कारण आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और प्रशासन को इस दिशा में जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

बीजेपी मण्डल प्रभारी राजेश्वर यादव ने मामले की कड़ी निन्दा किरते हुए कहा है की पुलिस प्रशासन को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।

वहीं बीजेपी से कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा जब्द वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए वैकल्पिक जगहों का चयन किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द वाहनों को किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

इसके अलावा कोटवा बाजार के सैकड़ों दुकानदारों ने भी सड़क जाम जैसी स्थिति को लेकर नाराजगी जताई है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से खड़े वाहनों के कारण व्यापार और आम आवागमन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से कोटवा में तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ