Robbery case solved in Harsiddhi police station area, two arrested, arms and cash recovered
![]() |
Robbery case solved in Harsiddhi police station area, two arrested, arms and cash recovered. |
पूर्वी चंपारण: हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धनही गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क पर L & D माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हुए लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई नकदी, कागजात, हथियार और बाइक बरामद की है।
घटना का विवरण
बताया गया है,दिनांक 10 फरवरी 2025 को L & D माइक्रो फाइनेंस के कर्मी से 47,450 रुपये, मोबाइल और कंपनी के कागजात लूट लिए गए थे। इस घटना को अज्ञात अपराधियों ने स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर हथियार के बल पर अंजाम दिया था। मामले में हरसिद्धि थाना कांड संख्या-72/25 दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी।
पुलिस की कार्रवाई
तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर एनालिसिस के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल अपराधियों को मानिकपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार और विरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। इनके निशानदेही पर देशी कट्टा, कारतूस, लूटी गई नकदी और कागजात बरामद किए गए।
अन्य लूटकांडों का भी हुआ खुलासा
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार अपराधियों ने हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर में कलेक्शन एजेंट से हुई लूट (कांड संख्या-14/25) और बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में कलेक्शन एजेंट से लूट (कांड संख्या-721/24) को भी अंजाम दिया था। इस तरह तीन लूटकांडों का सफल उद्भेदन हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपी
1. विशाल कुमार (साकिन - मानिकपुर, थाना- हरसिद्धि, जिला - पूर्वी चंपारण)
2. विरेंद्र कुमार (साकिन - मानिकपुर, थाना- हरसिद्धि, जिला - पूर्वी चंपारण)
बरामदगी देशी कट्टा - 1
जिंदा कारतूस - 2
लूटी गई नकदी - 5,000 रुपये
घटना में प्रयुक्त बाइक
गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि इस लूटकांड में कुल 8 अपराधी शामिल थे। पुलिस ने अन्य 6 अपराधियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
1. पु.नि. पूर्णकाम सामर्थ - अंचल निरीक्षक, अरेराज अंचल
2. पु.नि. सर्वेद्र कुमार सिन्हा - थानाध्यक्ष, हरसिद्धि थाना
3. पु.अ.नि. रवि रंजन कुमार - हरसिद्धि थाना
4. पु.अ.नि. मनीश कुमार - जिला आसूचना इकाई, मोतिहारी
5. पु.अ.नि. विनीत कुमार - हरसिद्धि थाना
6. परि.पु.अ.नि. मनीश राज - हरसिद्धि थाना
7. सिपाही चिरंजीव - जिला आसूचना इकाई, मोतिहारी
8. सिपाही कुंदन कुमार - जिला आसूचना इकाई, मोतिहार
हरसिद्धि थाना पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
0 टिप्पणियाँ