Shooter of property dealer Krishna Sahni murder case arrested, weapons recovered
![]() |
Shooter of property dealer Krishna Sahni murder case arrested, weapons recovered. |
पूर्वी चम्पारण/मोतिहारी: अगरवा निवासी प्रॉपर्टी डीलर कृष्णा सहनी हत्याकांड का मुख्य शूटर गोलू कुमार सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
हत्या की घटना
21 फरवरी 2025 को हरसिद्धि से लौटते समय एनएच-28 पर बंजरिया थाना क्षेत्र के पंचरुखा गांव के पास कृष्णा सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बंजरिया थाना में कांड संख्या 116/25 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई के लिए एसआईटी गठित की गई थी।
गिरफ्तारी और खुलासा
एसआईटी की टीम ने छापेमारी कर नगर थाना क्षेत्र के अगरवा से मुख्य शूटर गोलू कुमार सहनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि जमीन विवाद के चलते अपने बड़े भाई बिट्टू सहनी और ग्राम मंजूराहा के हासीम मियां के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।
बरामदगी
पिस्टल: 01 (हत्या में प्रयुक्त)
जिंदा कारतूस
अन्य आरोपियों पर इनाम घोषित
हत्या में शामिल बिट्टू सहनी और हासीम मियां की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जल्द सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
गोलू कुमार सहनी का आपराधिक इतिहास
1. नगर थाना कांड सं. 374/24 - हत्या का प्रयास
2. नगर थाना कांड सं. 478/24 - मारपीट
3. नगर थाना कांड सं. 647/24 - मारपीट
4. नगर थाना कांड सं. 663/24 - मारपीट
छापेमारी दल
1. शिवम धाकड़ – सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर-01
2. मुन्ना कुमार – अंचल निरीक्षक, मुफस्सिल अंचल
3. विजय कुमार – थानाध्यक्ष, नगर थाना
4. रमेश कुमार महतो – थानाध्यक्ष, बंजरिया थाना
5. मनीष कुमार – प्रभारी, जिला आसूचना इकाई, मोतिहारी
6. प्रवीण कुमार पाण्डेय – अपर थानाध्यक्ष, नगर थाना
7. प्रमोद कुमार – नगर थाना
8. मुकेश कुमार – नगर थाना
पुलिस हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
0 टिप्पणियाँ