Inter-district liquor mafia Ashok Chaudhary arrested, cases registered in many districts.
![]() |
Inter-district liquor mafia Ashok Chaudhary arrested, cases registered in many districts. |
लोकल पब्लिक न्यूज़, पूर्वी चंपारण/ तुरकौलिया: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला अंग्रेजी शराब माफिया अशोक चौधरी उर्फ अशोक महतो को गिरफ्तार कर लिया है। अशोक चौधरी बंजरिया थाना क्षेत्र के झांकियां गांव का निवासी है और उसके खिलाफ बिहार के कई जिलों में उत्पाद एवं आपराधिक मामले दर्ज हैं।
तुरकौलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे धर दबोचा। वह तुरकौलिया थाना क्षेत्र में एक वांछित कांड में फरार चल रहा था।
शराब तस्करी में लंबा आपराधिक इतिहास
अशोक चौधरी का नाम बिहार के कई जिलों में अवैध शराब तस्करी के मामलों से जुड़ा रहा है। उसके खिलाफ दर्ज मामलों की सूची इस प्रकार है।
1. आमस (गया) उत्पाद कांड
2. रानी तलाब (पटना) उत्पाद कांड
3. सुगौली थाना उत्पाद कांड
4. तुरकौलिया थाना उत्पाद कांड (तीन अलग-अलग मामले)
5. तुरकौलिया थाना में अन्य आपराधिक मामले
पुलिस कर रही है आगे की कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। यह भी जांच की जा रही है कि अशोक चौधरी के साथ इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। शराब माफिया पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
0 टिप्पणियाँ