Three arrested including wife who got husband killed, arms and bike recovered.
![]() |
Three arrested including wife who got husband killed, arms and bike recovered. |
लोकल पब्लिक न्यूज़:पूर्वी चंपारण/गड़डिया बाजार थाना क्षेत्र में हुए एक हत्या कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मृतक की पत्नी भी शामिल है। हत्या में प्रयुक्त लोहे की खंती, धारदार हसुली और मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
दिनांक 19 मार्च 2025 को रात में सूचना मिली कि ग्राम पुनास पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। शव को निर्ममता से हत्या कर सड़क किनारे फेंका गया था। घटनास्थल पर खून भी बिखरा हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पकड़ीदयाल के नेतृत्व में वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी अफरीदा खातून उर्फ सुनीता देवी ने तीसरे प्रेम प्रसंग के लिए 30,000 रुपये सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवा दी। बताया जा रहा है कि महिला पहले भी दो शादियां कर चुकी थी और दोनों बार घर से भाग चुकी थी।
1. मनीष कुमार (पिता- लालबाबू राय, निवासी- मडमदा, थाना- मेंहसी, जिला- पूर्वी चंपारण, मोतिहारी)
2. अंकित दुबे (पिता- संजय दुबे, निवासी- चौहनिया, थाना- गड़डिया, जिला- पूर्वी चंपारण, मोतिहारी)
3. अफरीदा खातून उर्फ सुनीता देवी (पति- सुरेश पंडित, निवासी- सिसवनिया, थाना- बंजरिया, जिला- पूर्वी चंपारण, मोतिहारी।
हत्या में प्रयुक्त लोहे की खंती – 1
धारदार लोहे की हसुली – 1
ब्लूटूथ वाला डेडफोन – 1
चप्पल – 1
होंडा साइन मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) – 1
खून लगा शर्ट और पैंट
छापेमारी दल में शामिल
1. पु.नि. अनिल कुमार – अंचल निरीक्षक, मधुवन अंचल, मोतिहारी
2. पु.अ.नि. आदित्य कुमार – थानाध्यक्ष, गड़डिया बाजार थाना
3. प.पु.अ.नि. राम बिहारी सिंह – गड़डिया बाजार थाना
4. पु.अ.नि. नसीम हैदर – गड़डिया बाजार थाना
5. अच्छेलाल राम – रिजर्व गार्ड, गड़डिया बाजार थाना
6. सशस्त्र बल – गड़डिया बाजार थाना
पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
0 टिप्पणियाँ