Notorious liquor mafia Ranjeet Kumar Gupta arrested, cases were registered against him in many districts.
![]() |
Notorious liquor mafia Ranjeet Kumar Gupta arrested, cases were registered against him in many districts. |
मोतिहारी, 28 मार्च 2025 – गुप्त सूचना के आधार पर मोतिहारी पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शराब माफिया रंजीत कुमार गुप्ता को पीपराकोठी थाना क्षेत्र के जीवधारा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर ₹10,000 का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी टीम ने छापेमारी कर रंजीत कुमार गुप्ता को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, गया और औरंगाबाद जिलों में शराब तस्करी समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, मारपीट, शराब तस्करी और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। प्रमुख मामलों में –
1. हत्या: पीपराकोठी थाना कांड संख्या 77/2000
2. मारपीट: पीपराकोठी थाना कांड संख्या 15/2004
3. शराब तस्करी: मुफस्सिल थाना कांड संख्या 74/2017, नगर थाना कांड संख्या 750/2021
4. NDPS एक्ट: पकड़ीदयाल थाना कांड संख्या 215/2004
5. सरकारी कार्य में बाधा: पीपराकोठी थाना कांड संख्या 90/2010
इसके अलावा, आरोपी पर केसरिया थाना कांड संख्या 119/2024 के तहत न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी है।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:
1. जितेश कुमार पाण्डेय – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02
2. खालिद अख्तर – थाना प्रभारी, पीपराकोठी
3. मनीष कुमार – जिला आसूचना इकाई
4. परमानंद ठाकुर – जिला आसूचना इकाई
5. चिरंजीवी कुमार – जिला आसूचना इकाई
इस गिरफ्तारी से जिले में शराब तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उससे जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।
0 टिप्पणियाँ