Ticker

6/recent/ticker-posts

Ads

डुमरा चवर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी शराब भट्ठी ध्वस्त; 100 लीटर चुलाई शराब जब्त

 Major police action in Dumra Chawar, country liquor distillery demolished; 100 liters of illicit liquor seized. 

डुमरा चवर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी शराब भट्ठी ध्वस्त; 100 लीटर चुलाई शराब जब्त.


लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चंपारण।

कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा चवर में पुलिस ने शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी शराब की भट्ठी को नष्ट कर दिया। इस दौरान करीब 100 लीटर देशी चुलाई शराब भी जब्त की गई।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष करण सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने डुमरा चवर में छापेमारी कर शराब बनाने की व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त किया और वहां मौजूद तैयार शराब को जप्त कर लिया।

सूचना के अनुसार, क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व चोरी-छिपे देसी शराब का निर्माण कर उसे आसपास के गांवों में सप्लाई कर रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों और सूचना के बाद पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

थानाध्यक्ष करण सिंह ने शराब कारोबारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शराब निर्माण और बिक्री किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और आगे भी ऐसे ठिकानों पर छापेमारी जारी रहेगी।

पुलिस ने बताया है कि इस कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि अगर कहीं  शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत थाना को सूचना दें।

कोटवा पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ