A large consignment of foreign liquor was seized in Bhopatpur, a businessman was arrested.
![]() |
| A large consignment of foreign liquor was seized in Bhopatpur, a businessman was arrested. |
लोकल पब्लिक न्यूज़/पपूर्वी चम्पारण : भोपतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के पीछे झाड़ी में छापेमारी कर शराब की खेप बरामद की। इस दौरान एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में चोरी-छिपे विदेशी शराब की खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही भोपतपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। तलाशी के दौरान झाड़ी में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद शराब में—
रॉयल ग्रीन व्हिस्की – 103 बोतल (प्रत्येक 750 एमएल)
रॉयल स्टेज – 15 बोतल (प्रत्येक 750 एमएल)
रॉयल स्टेज प्रीमियम (टेट्रा पैक) – 286 पीस (प्रत्येक 180 एमएल)
बरामद कुल शराब की मात्रा 139 लीटर 980 एमएल बताई गई है।
पुलिस ने मौके से राजा कुमार उर्फ राजा बाबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पिता का नाम अवधेश भगत बताया गया है। आरोपी पुरानी डीह, वार्ड नंबर-08, थाना भोपतपुर का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के अन्य सहयोगियों को भी चिन्हित किया गया है। शराब के सिंडिकेट में शामिल कुछ और कारोबारियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

0 टिप्पणियाँ